37वीं महारानी गम्भीर कुमारी स्मृति अन्तर्विद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता।
दिनांक 22 अगस्त 2026 को कैम्ब्रियन हॉल, देहरादून के द्वारा 37वीं महारानी गम्भीर कुमारी समृति अन्तर्विद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित 13 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें सैट जोज्फस एकेडमी, सेंट थॉमस कॉलेज, वाइनबर्ग एलन मसूरी,दून इंटरनैशनल स्कूल, द एशियन स्कूल, टांस ब्रिज ,द ओएसिस, ग्रेस एकेडमी, हिल्टन्स स्कूल, ऐन मैरी स्कूल, सेवन ओक्स, टोंस ब्रिज और कैम्ब्रियन हॉल थे। वाद-विवाद का विषय था --" युवा पीढ़ी के लिए सेवा से बड़ा सेल्फ़ी हो गया है"
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
व्यक्तिगत स्तर पर -
सिमरन कौर (टोंस ब्रिज) तथा वैष्णवी (दून इंटरनेशनल) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर राशि गौतम (हिल्टन स्कूल) तथा जन्नत कौर (टोंस ब्रिज) में tie रहा। तृतीय स्थान में भी दो प्रतिभागियों में tie रहा। स्वस्तिका सती (ऐन मैरी) तथा रिद्धि जायसवाल (टोंस ब्रिज) ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया।
सर्वश्रेष्ठ प्रतिवादक सिमरन कौर (सेंट थॉमस) रही।
विजेता विद्यालय टोंस ब्रिज को चलवैजयंती प्रदान की गई।